फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Administration engaged in data entry for compensation regarding flood-ravaged crops.

Kushinagar News: बाढ़ से बर्बाद हुए फसलों के मुआवजे की फीडिंग में जुटा प्रशासन

Mon, 12 Oct 2026 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Administration engaged in data entry for compensation regarding flood-ravaged crops.
छुट्टी के दिन भी खुला रहा तहसील का मीटिंग हॉल, एसडीएम ने संभाली कमान
विज्ञापन


पडरौना। बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए तहसील प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है। किसानों को मुआवजा देने में देरी न हो, इसके लिए रविवार को अवकाश के दिन भी तहसील का मीटिंग हॉल खुला रहा। एसडीएम की अगुवाई में लेखपालों और कानूनगो को नुकसान से संबंधित अभिलेखों की फीडिंग के काम में लगाया गया।
बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के लिए राजस्व विभाग नुकसान का ब्योरा दर्ज करने में जुटा है। रविवार को तहसील के सभी संबंधित राजस्व कर्मियों ने काम किया। तहसीलदार संदीप सिंह और नायब तहसीलदार शिवशंकर मिश्रा की मौजूदगी में मुआवजे से जुड़े अभिलेखों की फीडिंग की गई। प्रशासन का जोर नुकसान के विवरण को जल्द दर्ज कर क्षतिपूर्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाने पर है।
विज्ञापन

बाढ़ के कारण फसलों को नुकसान झेलने वाले किसानों को अब मुआवजे का इंतजार है। प्रशासनिक स्तर पर लगातार काम कराकर फीडिंग की प्रक्रिया जल्द पूरी करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों को अवकाश के दिन भी जिम्मेदारी सौंपे जाने से मुआवजे की कार्रवाई में तेजी आने की उम्मीद है। इस संबंध में एसडीएम कुणाल गौरव ने बताया कि किसानों को राहत राशि शीघ्र दिलाने के लिए प्रशासन की तरफ से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए फीडिंग समेत अन्य विभागीय कार्रवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed