फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ADM withheld the salaries of 22 advocates in the district.

Kushinagar News: एडीएम ने जिले के 22 पेशकारों का वेतन रोका

Sun, 23 Nov 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 23 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
ADM withheld the salaries of 22 advocates in the district.
पडरौना। राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों का विवरण उपलब्ध नहीं कराने पर डीएम के निर्देश पर एडीएम ने 22 पेशकारों का वेतन बाधित कर दिया है। इस कार्रवाई से जिले के पेशकारों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

एडीएम वैभव मिश्रा ने सभी पीठासीन अधिकारी राजस्व न्यायालय को आरसीसीएमएस पोर्टल पर दर्ज राजस्व संहिता 2006 के समय सीमा के बाद लंबित वादों की सूची मांगी थी। बावजूद इसके पेशकारों ने मांगी गई सूचना उपलब्ध नहीं कराई। इससे पेशकारों की तरफ से पदीय दायित्यों का निर्वहन में लापरवाही मिली है।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि इस लापरवाही पर डीएम ने समीक्षा बैठक के दौरान नाराजगी जताते हुए सभी पेशकार का वेतन बाधित करने का निर्देश दिए थे।
डीएम के निर्देश पर सदर एसडीएम न्यायालय के पेशकार निसार अहमद, रिक्त न्यायालय उपजिलाधिकारी (न्यायिक) पडरौना, बलराम कुशवाहा, न्यायालय नायब तहसीलदार कोटवा अरविंद कुमार लेखपाल, न्यायालय खड्डा एसडीएम अमानत हुसैन, न्यायालय तहसीलदार खड्डा नर्वदा सिंह, न्यायालय नायब तहसीलदार खड्डा अजीत कुमार (आरके), न्यायालय कप्तानगंज एसडीएम अनीश कुमार श्रीवास्तव, न्यायालय तहसीलदार कप्तानगज अभिषेक सिंह (लेखपाल), न्यायालय नायब तहसीलदार कप्तानगंज परमहंस (आरके), न्यायालय हाटा एसडीएम ब्रजेश पाठक, न्यायालय तहसीलदार हाटा खुशबू श्रीवास्तव, न्यायालय नायब तहसीलदार हाटा कृष्ण प्रसाद, न्यायालय कसया एसडीएम सुनील कुमार, न्यायालय तहसीलदार कसया राजकुमार गुप्ता, न्यायालय नायब तहसीलदार कसया मार्कंडेय मणि (आरके) न्यायालय नायब फाजिलनगर विनोद सिंह लेखपाल, न्यायालय तमकुहीराज एसडीएम बृजेश कुमार गौतम का वेतन सूचना उपलब्ध होने तक बाधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed