{"_id":"656640c41064142e0f0fafa7","slug":"aditya-upadhyay-becomes-president-of-bed-student-council-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-8423-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बीएड छात्र परिषद के अध्यक्ष बने आदित्य उपाध्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बीएड छात्र परिषद के अध्यक्ष बने आदित्य उपाध्याय
विज्ञापन
- बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में बीएड छात्र परिषद का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में मंगलवार को बीएड छात्र परिषद का गठन हुआ। इसमें आदित्य अध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर प्रतिभा व शिवम चौधरी का चयन हुआ। अजीत शुक्ल महामंत्री चुने गए। इसके अलावा सांस्कृतिक मंत्री वैष्णवी यादव व कोषाध्यक्ष के लिए सत्यम कन्नौजिया का चयन हुआ।
विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विभ्राट चंद कौशिक ने कहा कि छात्र परिषद के गठन का उद्देश्य पठन-पाठन व पाठ्य सहगामी क्रियाओं के संचालन में लोकतंत्र तरीके से छात्रध्यापकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास है। शैक्षिक सत्र में चलने वाली गतिविधियों को बीएड परिषद के माध्यम से संचालित किया जाता है। यह राजनीतिक पद नहीं बल्कि गुरुतर दायित्व है। डॉ. निगम मौर्य ने कहा कि बीएड छात्र परिषद में पद नहीं दायित्व होता है। इसमें सीखने और नेतृत्व कौशल को निखारने का मौका मिलता है।
इस दौरान डॉ. विवेक श्रीवास्तव, डॉ. चंद्रप्रकाश सिंह, डॉ. दुर्ग विजय पाल सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।