फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Additional director will be posted soon, condition of buildings will improve

Kushinagar News: अपर निदेशक की जल्द होगी तैनाती, सुधरेगी भवनों की हालत

Fri, 18 Nov 2022 02:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 18 Nov 2022 02:53 PM IST
सार

दुमही में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अचानक इस केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान भवन की साफ-सफाई में कमी, कर्मचारियों की लापरवाही सहित अन्य खामियां नजर आईं। इस पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उन्होंने 24 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
Additional director will be posted soon, condition of buildings will improve
बभनौली का गेंदा सिंह गन्ना अनुसंधान केंद्र। - फोटो : KUSHINAGAR

विस्तार

पूर्वांचल के किसानों के लिए नई प्रजातियों का गन्ना विकसित करने वाले एशिया स्तर के पहले पहले गन्ना अनुसंधान केंद्र की सूरत बदलने की उम्मीद जगी है। बुधवार देर शाम गन्ना अनुसंधान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपर निदेशक की तैनाती का आश्वासन दिया है। उपेक्षा के कारण यह केंद्र बदहाल हो चुका था।

विज्ञापन


करीब 40 साल पूर्व तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के बभनौली कोठी स्थित गेंदा सिंह गन्ना प्रजनन एवं अनुसंधान केंद्र की स्थापना हुई थी। बाद में यह केंद्र उपेक्षा का शिकार हो गया, जिससे यह बदहाल हो गया। बुधवार को दुमही में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अचानक इस केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान भवन की साफ-सफाई में कमी, कर्मचारियों की लापरवाही सहित अन्य खामियां नजर आईं।
विज्ञापन


इस पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उन्होंने 24 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित करने का आदेश दिया। इसके पहले मार्च 2020 में गन्ना अनुसंधान केंद्र में आए कृषि मंत्री ने दो करोड़ की परियोजना का शिलान्यास किया था। इस परियोजना के काम में लापरवाही मिलने पर उन्होंने तुरंत ठीक कराने का आदेश दिया। किसानों ने कृषि मंत्री को बताया कि निदेशक पद खत्म होने से अव्यवस्था फैली है। इस पर कृषि मंत्री ने जल्द ही गेंदा सिंह गन्ना अनुसंधान केंद्र पर अपर निदेशक की तैनाती का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 1987 में निदेशक सलाहकार डॉ. हृदयानंद सिंह के नेतृत्व में गन्ने की नई प्रजातियों का विकास प्रारंभ हुआ था। आसपास के गन्ना शोध केंद्र गोरखपुर, लक्ष्मीपुर, कटेया आदि दर्जन भर केंद्रों को भी इसी संस्थान से संबद्ध कर दिया गया। तब उस समय अनुसंधान केंद्र में अनुवांशिकी, बॉयोकेमिस्ट्री, टीशू कल्चर, प्रसार, अर्थशास्त्र, फोटोग्राफी, पैथालॉजी, माइक्रोबॉयलोजी, शुगर कमेस्ट्री, फिजियोलाजी, कीट विभाग, पेस्टीसाइड कमेस्ट्री विभाग और फार्म के सृजित पदों में 24 वैज्ञानिक सहित छह सहायक वैज्ञानिक शोध कार्य में जुटे थे। इस बीच गन्ने की कई नई और बेहतर किस्म की प्रजातियां विकसित हुईं। संस्थान एशिया स्तर पर विख्यात हुआ। वर्ष 1995 में निदेशक पद समाप्त होने के बाद धीरे-धीरे केंद्र उपेक्षा और बदहाली का शिकार हो गया।


गेंदा सिंह अनुसंधान संस्थान में जल्द ही अपर निदेशक की तैनाती की जाएगी। रिसर्च के साथ भवन को सुदृढ़ किया जाएगा। किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए सरकार काम कर रही है। किसानों के लिए हम सदैव समर्पित हैं। -सूर्य प्रताप शाही, मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, यूपी सरकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed