फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Additional chairman will be posted at all examination centers

सभी परीक्षा केंद्र पर तैनात होंगे अतिरिक्त अध्यक्ष

Sun, 13 Mar 2022 10:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Additional chairman will be posted at all examination centers
सभी परीक्षा केंद्र पर तैनात होंगे अतिरिक्त अध्यक्ष
विज्ञापन

पडरौना। यूपी बोर्ड परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए हर केंद्र पर एक अतिरिक्त अध्यक्ष की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा प्रश्नपत्रों को डबल लॉक में रखा जाएगा। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
जिले में 19 राजकीय, 55 वित्तपोषित, 263 स्ववित्तपोषित समेत 327 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इसमें से वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा के लिए 172 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से खास तैयारी की जा रही है। विभाग की तरफ से सभी केंद्रों में एक-एक अतिरिक्त अध्यक्ष तैनात किए जाएंगे। इसके पहले संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर ही ऐसी व्यवस्था होती थी। ये अतिरिक्त केंद्र अध्यक्ष वित्तपोषित और राजकीय कॉलेजों से भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर भेजे गए प्रश्नपत्रों को डबल लॉक में रखा जाएगा। इसकी दो चाबी होगी। एक चाबी केंद्र के अध्यक्ष और दूसरी अतिरिक्त अध्यक्ष के पास होगी। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी दोनों अध्यक्ष की होगी। परीक्षा के दौरान किसी भी गड़बड़ी होने पर विभाग की तरफ से कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इन सभी अतिरिक्त अध्यक्षों को परीक्षा तिथि के पहले ही उनकी तैनाती वाले विद्यालय से कार्यमुक्त कर संबंधित केंद्र पर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने कहा कि नकल विहीन परीक्षा कराने जिला प्रशासन संकल्पित है। इसके लिए प्रशासन की तरफ से सभी संभावित विकल्पों पर कार्य किया जा रहा है। बोर्ड की तरफ से निर्धारित सभी केंद्रों पर एक-एक अतिरिक्त कक्ष निरीक्षक तैनात किए जाएंगे। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed