फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Action will be taken on recovery from PM housing beneficiaries

Kushinagar News: पीएम आवास के लाभार्थियों से वसूली पर होगी कार्रवाई

Sat, 24 Jan 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 24 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on recovery from PM housing beneficiaries
पडरौना। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों से अवैध वसूली करने वालों पर जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। इसके लिए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम, अध्यक्ष डूडा महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को मिलने वाली धनराशि निशुल्क है। किसी भी अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि या अन्य व्यक्ति द्वारा वसूली करना अवैध एवं दंडनीय अपराध है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना को पारदर्शिता बनाने के लिए ही पात्र लाभार्थियों की सूची kushinagar.nic.in पोर्टल पर साझा किया गया है। इस योजना के तहत किसी भी पात्र लाभार्थी की किस्त रोकी नहीं जाएगी। यदि कोई व्यक्ति लाभार्थियों से धन की मांग करता है या धमकी देता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ से लाभार्थियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष तंत्र सक्रिय किया गया है। अवैध वसूली, धमकी या उत्पीड़न की सूचना डूडा कुशीनगर कार्यालय में शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed