{"_id":"67df1ef40dc3244bd50ce9fe","slug":"action-will-be-taken-on-laxity-in-security-and-good-governance-program-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-134224-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सुरक्षा व सुशासन कार्यक्रम में शिथिलता पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सुरक्षा व सुशासन कार्यक्रम में शिथिलता पर होगी कार्रवाई
Sun, 23 Mar 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 23 Mar 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कलेक्ट्रट सभागार में शनिवार को आयुक्त गोरखपुर मंडल अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें 25 से 27 मार्च तक जिला मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सेवा सुरक्षा व सुशासन कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि इस कार्यक्रम के आयोजन में किसी भी तरह की शिथिलता न करें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई तय है।
मंडलायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन के आठ वर्ष पूरे होने पर जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी, स्टॉल, फूड कोर्ट, रोजगार मेला, आरोग्य मेला, ऋण वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रम को अन्नदाता किसान की समृद्धि, महिला सशक्तिकरण, संरचना विकास, युवा एवं रोजगार, हस्तशिल्प व ओडीओपी, सुरक्षित उद्यमी-समृद्ध व्यापार और अन्त्योदय से सर्वोदय आदि थीम पर आयोजित करें। डीएम विशाल भारद्वाज ने कहा कि बैठक में मिले निर्देशों का पालन करें।
इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एएसपी रितेश कुमार, सीएमओ अल्पना रानी, डीडीओ कल्पना मिश्रा, डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता, बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, जिला प्रोवेशन अधिकारी विनय कुमार आदि मौजूद रहे।