{"_id":"66ccf121615449fd7c0514c5","slug":"action-will-be-taken-against-spreading-unrest-in-dol-fair-co-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-122184-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोल मेले में अशांति फैलाने पर होगी कार्रवाई : सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोल मेले में अशांति फैलाने पर होगी कार्रवाई : सीओ
Tue, 27 Aug 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 27 Aug 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
कसया। थाना परिसर में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और डोल मेले को लेकर सीओ और तहसीलदार की देखरेख में अखाड़ा संचालकों के साथ पीस कमेटी की बैठक हुई। संचालकों को शांति पूर्ण तरीके से डोल मेला के आयोजन की हिदायत दी गई। सीओ ने उदंडता करने पर कड़ी कार्रवाई की की चेतावनी दी।
नगर में कृष्ण जन्माष्टमी पर विभिन्न अखाड़ों की ओर डोल मेले का आयोजन किया जाता है। सीओ कुंदन सिंह ने थाने पर पीस कमेटी की बैठक कर पुराने त्योहार रजिस्टर के आधार पर विवादित अखाड़ों के संचालकों को आगाह किया कि डोल मेले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मेले में अशांति फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मेले में बिजली व्यवस्था, डीजे साउंड पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी।
आयोजकों को सख्त हिदायत दिया गया कि सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखना है। त्योहार शांति पूर्ण तरीके से संपन्न होनी चाहिए। आयोजक भी डोल मेले के दिन काफी सतर्क रहेंगे कही भी कोई दिक्कत होगी तो पुलिस को तत्काल सूचना देंगे। नगर में सभी मार्गों एवं सार्वजनिक चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इससे पूरी गतिविधि की जानकारी मिलती रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे नगर में पुलिस बल तैनात रहेगी। तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने कहा कि सकुशल त्योहार मानने की प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक चौबंद है। इस दौरान इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय, एसएसआई प्रविंद्र राय, एसआई रत्नेश मौर्या, बबलू कुमार, रूपेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।