फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Action: Police tightened its grip on 59 smugglers, gangsters charged on 24

कार्रवाई : 59 तस्करों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 24 पर लगा गैंगस्टर

Wed, 01 Jan 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 01 Jan 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Action: Police tightened its grip on 59 smugglers, gangsters charged on 24
पडरौना। नए साल के पहले दिन पुलिस ने पशु और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त 59 बदमाशों पर शिकंजा कसा है। सात मामलों में 24 अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई के अलावा पुलिस ने 12 तस्करों की हिस्ट्रीशीट भी खोली है। इसमें पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी भी शामिल है।
विज्ञापन

एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि पशु तस्कर, मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त बदमाशों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। बिहार व अन्य जगहों पर गोवंश की तस्करी करने वाले गैंग के अभियुक्तों रामबदन निषाद निवासी सरगटिया करन पट्टी थाना सेवरही, मृत्युजंय गुप्ता निवासी भटवलिया नं. एक थाना तमकुहीराज, संदीप राजभर निवासी भटवलिया नं. 1 थाना तमकुहीराज पर कसया पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

वहीं पडरौना पुलिस ने शफीक धोबी पुत्र निजामुद्दीन ग्राम पडरी तिलक राय थाना पटहेरवा, वकील सिंह पुत्र हरेंद्र सिंह ग्राम रामपुर बगरा थाना तरयासुजान, विवेक पुत्र मनोज ग्राम पडरी विशुनदयाल राय थाना पटहेरवा, मुंतजिम पुत्र मो. खलील निवासी गली नं. 02 इस्लामनगर नियर डाॅक्टर नईम करूला थाना कटघर जिला मुरादाबाद, झब्बू उर्फ अय्यूब पुत्र महबूब निवासी रहमतपुर थाना कांठ जनपद शाहजहांपुर, चांद उर्फ जुल्फिकार पुत्र मो. अंसार निवासी मंझनपुर थाना मंझनपुर कौशांम्बी व आरिफ पुत्र जफर मियां निवासी रहमतपुर थाना कांठ जनपद शाहजहांपुर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरयासुजान पुलिस ने मुकेश राय निवासी करीमना थाना तरयासुजान, नीरज कुमार निवासी शामपुर थाना उचका गांव गोपालगंज बिहार, सुनील दीक्षित निवासी चमारी पट्टी थाना फुलवरिया जिला गोपालगंज बिहार, आस मोहम्मद निवासी जगदीशपुर, पिपरा अगरवा थाना सेवरही और भोला प्रसाद निवासी पेंडुला खास थाना उचका गांव जिला गोपालगंज बिहार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पटहेरवा पुलिस ने गांजा तस्कर संजीव कुमार पांडेय ग्राम बसडीला गुनाकर थाना तमकुहीराज कुशीनगर और मनोज पांडेय गांव जलालडीह वार्ड नंबर आठ थाना उचकागांव जिला गोपालगंज बिहार पर भी गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।

इसके साथ ही पुलिस ने चौराखास थाना क्षेत्र के लोहरवलिया गांव निवासी मुलायम यादव, रितेश यादव, शेषनाथ यादव, तमकुहीराज थाना क्षेत्र के मोरवन गांव निवासी इमाम हुसैन, रामकोला थाना क्षेत्र के चोरी की घटना में शामिल बभनौली गांव निवासी क्यामुद्दीन, रोआरी टोला नरकटिया निवासी राजू यादव, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चांदनी चौक मार्केट निवासी शौकत अली, खड्डा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर चार निवासी जायसवाल, विशनुपरा थाना क्षेत्र के गौरीश्रीराम गांव निवासी लालबाबू के अलावा गुंडा एक्ट में पडरौना कोतवाली, तुर्कपट्टी कप्तानगंज में तीन-तीन अपराधियों के खिलाफ, अहिरौली बाजार, रामकोला में दो-दो अपरोधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed