फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Action plan by making all the department work plans: DM

सभी विभाग कार्ययोजना बनाकर करें कार्रवाई: डीएम

Thu, 27 Apr 2017 12:12 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 27 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Action plan by making all the department work plans: DM
कार्ययोजना बनाकर करें कार्रवाई: डीएम - फोटो : अमर उजाला

पडरौना। बुधवार को विकास भवन सभागार में पंचायतीराज विभाग की तरफ से स्वच्छता जागरूकता के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मौजूद विभिन्न विभागों के अफसरों को अपनी-अपनी कार्ययोजना बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया।

विज्ञापन

डीएम शम्भु कुमार ने कहा कि स्वच्छता कार्यक्रम में सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। ओडीएफ गांव के चयन के लिए ब्लॉक स्तर पर कमेटी गठित की गई है। बेस लाइन सर्वे के आधार पर ओडीएफ गांव का चयन किया जाएगा। ब्लॉक स्तरीय स्वच्छता समिति हर सप्ताह कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेगी। इसके अलावा व्यापक जागरूकता के लिए गांव भ्रमण व ब्लाक ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला आयोजित होगी। डीएम ने स्वच्छता अभियान से जुड़े सभी संबंधित विभागों के अफसरों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

सीडीओ केदारनाथ सिंह ने कहा कि इस वर्ष जिले के सभी गांवों को खुले में शौच से मुक्त गांव बनाना है। इसके लिए शौचालय निर्माण करने वाले राजगीर मिस्त्रियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने मुसहर बस्ती में 15 जून तक शौचालय व पेयजल से संबंधित कार्य पूर्ण कराने को कहा। इस दौरान पीडी राजेंद्र प्रसाद, डीसी मनरेगा महेंद्र चौबे, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र यादव, समाज कल्याण अधिकारी रामपाल यादव, डीसीओ नरेंद्र तिवारी, जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर उमेश कुमार गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के अफसर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed