फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   acounts investigation start on purwanchal bank khadda unit

पूर्वांचल बैंक की खड्डा शाखा का मामला

Mon, 02 Sep 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
acounts investigation start on purwanchal bank khadda unit
खातों में हुई गड़बड़ी की जांच शुरू होने से मचा हड़कंप
विज्ञापन

खड्डा(कुशीनगर)। पूर्वांचल बैंक खड्डा द्वारा बिना सहमति के बीमा के नाम पर खाते से धन काटने व करेंट अकाउंट खाताधारक के खाते से गलत तरीके से सात लाख की रकम दूसरे खाते में ट्रांसफार्मर करने का मामला सीबीआई ने संज्ञान लिया है। मामले की प्रारंभिक जांच के लिए बैंक के सीनियर मैनेजर सोमवार को खड्डा शाखा पहुंचे थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई अगला निर्णय लेगी।
पूर्वांचल बैंक खड्डा के खाताधारक निर्मला देवी, पूनम देवी व अरविंद ज्वेलर्स आदि ने सीबीआई सहित बैँक के वरिष्ठ अफसरों को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि उनकी बिना सहमति के बीमा के नाम पर धन काट लिया गया है। जब शिकायत करने गए तो सहमति पत्र पर धोखे से हस्ताक्षर कराने की कोशिश की गई। अरविंद के चालू खाते से सात लाख रुपये निजी हित में दूसरे खाते में ट्रांसफर किया गया है। शिकायतकर्ता ने ब्रांच मैनेजर व फील्ड अफसर की संपत्ति की जांच की भी मांग की है। सीबीआई की तरफ से इस मामले में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मांगी गई है। इसके लिए पूर्वांचल बैंक के सीनियर मैनेजर केके चतुर्वेदी सोमवार को खड्डा पहुंचे। जांच अधिकारी ने निर्मला व पूनम के अलावा अरविंद ने भी साक्ष्य सहित बयान दर्ज कराया। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बैक के जिम्मेदारों द्वारा अपने परिजनों व रिश्तेदारों के नाम बड़ी संपत्ति खरीदी गयी है। जांच अधिकारी ने ब्रांच पहुंचकर कंप्यूटर व अन्य दस्तावेजों को खंगाला।
विज्ञापन

जांच अधिकारी केके चतुर्वेदी का कहना है कि सीबीआई व उच्चाधिकारियों के आदेश के क्रम में जांच की जा रही है। शिकायत करने वाले लोगों का बयान व साक्ष्य लिया गया है। जांच के लिए जरूरी दस्तावेज को सील किया जाएगा। जांच रिपोर्ट सीबीआई सहित बैंक के जीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed