{"_id":"6566392c7a78716e6b0d00a6","slug":"achievements-can-be-achieved-through-positive-use-of-education-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-8450-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शिक्षा के सकारात्मक उपयोग से हासिल कर सकते हैं मुकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शिक्षा के सकारात्मक उपयोग से हासिल कर सकते हैं मुकाम
विज्ञापन
- ब्रह्मदेव मेमोरियल में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज/सलेमगढ़। शिक्षा के सकारात्मक उपयोग से जीवन में मुकाम हासिल किया जा सकता है। इसके लिए उचित लक्ष्य और स्पष्ट नीति का होना जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर पूरा जीवन कटी पतंग की तरह बीतेगा। इसलिए जीवन में सजगता बेहद जरुरी है।
ये बातें तहसीलदार तमकुहीराज चंदन शर्मा ने कही। वे बहादुरपुर स्थित ब्रह्मदेव मेमोरियल शिक्षण संस्थान में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता के तहत आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। गोष्ठी में 150 से अधिक छात्राएं मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ें। शारीरिक मजबूती के साथ मानसिक ताकत भी जरूरी है। ताकि निर्णय लेने की क्षमता का विकास हो सके। समाज के लोग जब स्वच्छ विचारों से प्रभावित होंगे, तभी नेतृत्व करने में आसानी होगी।
उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और विश्वास से समस्याओं को आसानी से सुलझाया जा सकता है। इसके लिए साहित्य और दर्शन का अध्ययन जरूरी है। जीवन में सफलता और असफलता स्थाई नहीं होती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधाकर कुशवाहा ने अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता मुहिम की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के आधार पर ग्रामीण परिवेश में ऊंचे कीर्तिमान स्थापित करना चाहिए।
विज्ञापन
इस दौरान अजय कुशवाहा, सुजीत पटेल, अर्चना गोड़, रंजीत कुशवाहा, रजनीश कुशवाहा, कविता कुमारी, श्वेता कुशवाहा, सुनीता देवी, संगीता देवी, विमल साह, शिवपूजन प्रसाद, सिम्पी, प्रियंका, अदिति आदि मौजूद रहीं।