फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accused of withdrawing money by sending money to another's account

दूसरे के खाते में धन भेजकर निकालने का आरोप

Sat, 27 Aug 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Accused of withdrawing money by sending money to another's account
दूसरे के खाते में धन भेजकर निकालने का आरोप
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की धनराशि दूसरे के खाते में भेजकर निकालने का आरोप लगाया है। उस व्यक्ति ने बीडीओ को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
बंधुछपरा गांव के निवासी नंदलाल प्रसाद ने अपने पत्र में लिखा है कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी 11 नवंबर 2021 को खड्डा में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में की थी। गृहस्थी का सामान तो मिल गया, लेकिन इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को दिए जाने वाले 35 हजार रुपये का चेक नहीं मिला। ब्लॉक मुख्यालय जाने पर बताया जाता कि शासन से धन उपलब्ध होते ही सहयोग राशि खाते में भेज दी जाएगी। पांच महीना बीतने के बाद भी रकम नहीं मिली तो नंदलाल पुन: जानकारी के लिए ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

उन्हें बताया गया कि यह धनराशि खाते में भेजी जा चुकी है। जब वह खाता दिखाया गया तो वह दूसरे व्यक्ति का निकला। तत्कालीन एडीओ समाज कल्याण विनोद कुमार से जब अपने खाते की जगह दूसरे के खाते में राशि भेजने की बात बताई तो उन्होंने पीएनबी के अपने निजी खाते का 35,000 रुपये का चेक काटकर पकड़ा दिया और सादे कागज पर रकम प्राप्त करने की बात लिखवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदलाल ने बताया कि उस चेक को भुगतान के लिए खड्डा बैंक में जमा कर दिया, लेकिन एक सप्ताह बाद वह चेक वापस लौट आया। बैंक की ओर से बताया गया कि उस खाते में एक भी पैसा नहीं है। नंदलाल प्रसाद ने बीडीओ नेबुआ नौरंगिया को प्रार्थना पत्र देकर सहयोग राशि दिलाने और इस मामले की जांच कराकर एडीओ समाज कल्याण पर कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रकरण गंभीर है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच चल रही है। यहां से एडीओ समाज कल्याण का कुछ माह पूर्व में ही स्थानांतरण हो गया है। जांच चलने के कारण उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया है।
- विनीत कुमार यादव, बीडीओ नेबुआ नौरंगिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed