फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accused of physical abuse on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप

Wed, 25 May 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Accused of physical abuse on the pretext of marriage
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र की युवती ने पुलिस से की शिकायत
फाजिलनगर(कुशीनगर)। पटहेरवा थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती ने तुर्कपट्टी पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता ने तहरीर में कहा है कि तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र एक गांव में उसकी रिश्तेदारी है। छह वर्ष पहले वह वहां गई थी। इसी दौरान एक युवक से जान पहचान हो गई। बाद में दोनों मोबाइल फोन पर बात करने लगे। उसने शादी करने का भरोसा दिया। इसके बाद फाजिलनगर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाया। तीन वर्ष तक शारीरिक शोषण करता रहा। युवती का आरोप है कि युवक के पिता ने पहले कहा कि बेटा विदेश जा रहा है। वहां से आने पर शादी करा दी जाएगी। एक माह पूर्व उसके विदेश से आने के बाद से संपर्क नहीं हो पा रहा है। शादी कराने से उसके पिता ने साफ मना कर दिया है। इस संबंध में प्रभारी एसओ रामसहाय चौहान ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed