फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accused of murder of girl after molested arrested in encounter

Kushinagar News: दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, कई दिनों से थी तलाश

Tue, 12 Dec 2023 03:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Tue, 12 Dec 2023 03:18 PM IST
सार

तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव की 11 वर्षीय बालिका के साथ आठ दिसंबर को गन्ने के खेत में दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। उसके पिता ने तरयासुजान थाने की पुलिस को तहरीर दी थी, जिसके बाद अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का केस दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
Accused of murder of girl after molested arrested in encounter
दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या का आरोपी चांद मुहम्मद

विस्तार

कुशीनगर जिले में तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ दिसंबर को दुष्कर्म के बाद 11 साल की बालिका की गला दबाकर हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जांच-पड़ताल के सिलसिले में शाम को घटनास्थल पर ले गई थी, जहां उसने पुलिस का हथियार छीनकर फायरिंग की और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। वह बिहार के गोपालगंज जिले का निवासी है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव की 11 वर्षीय बालिका के साथ आठ दिसंबर को गन्ने के खेत में दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। उसके पिता ने तरयासुजान थाने की पुलिस को तहरीर दी थी, जिसके बाद अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का केस दर्ज हुआ था। उसी दिन से पुलिस घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन


 

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि रविवार को इस घटना के लिए जिम्मेदार युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही थी। इसी सिलसिले मेंं बरामद कपड़े और मोबाइल सहित घटना के बारे में जांच-पड़ताल के लिए पुलिस टीम उसे सोमवार की शाम को घटनास्थल पर ले जा रही थी कि भुलिया नहर के पास उसने पुलिस का हथियार छीन लिया और फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे गोली मारी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए इस अभियुक्त का नाम चांद मोहम्मद है, जो बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के तिवारी मटहिनिया सिपाया ढाला का निवासी है। उसके खिलाफ तरयासुजान थाने में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, हत्या और एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य मुकदमे दर्ज हैं।

 

विज्ञापन

ऐसे हुई पहचान
एसपी ने बताया कि घटना के बाद से ही इसकी छानबीन शुरू कर दी गई थी। रविवार की शाम को इसने तरयासुजान थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग युवती से छेड़खानी की थी, जिसमें लोगों ने पकड़कर पीटा था और पुलिस को सौंप दिया था। बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले की जांच के दौरान जब इसकी फोटो मृतका के भाई और चाचा को दिखाई तो उन लोगों ने इसके गांव में आने-जाने की बात बताई। फिर इसे थाने लाकर पूछताछ की गई तो इसने दिव्यांग युवती से छेड़छाड़ और 11 साल की बालिका से दुष्कर्म व हत्या की बात स्वीकार की। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त साइको किस्म का है। इसके बारे में इस तरह की घटनाएं बिहार में भी कारित किए जाने की सूचना मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed