फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accused of irregularities in road repair

Kushinagar News: सड़क मरम्मत में अनियमितता का लगाया आरोप

Wed, 13 Dec 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 13 Dec 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Accused of irregularities in road repair
उजारनाथ। क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के जेई को शिकायती पत्र सौंपा। लोगों ने उजारनाथ से सपही बुजुर्ग गांव तक हो रहे सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान राजेंद्र यादव, हरेश यादव, राजदेव प्रसाद, चोइट प्रसाद, हरिनारायण गुप्ता, रामाकांत गुप्ता, पहवारी गुप्ता, जगत यादव, रमेश गुप्ता, सुनील गुप्ता आदि ने पीडब्ल्यूडी के जेई को दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि उजारनाथ से सपही बुजुर्ग तक करीब दो किलोमीटर सड़क का मरम्मत कार्य चल रहा है। इसमें गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है। सड़क को समतल करने के लिए रोलिंग कार्य भी सही से नहीं किया जा रहा है, जिससे सड़क की गिट्टी उखड़ कर बिखर गई है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इन लोगों ने कार्रवाई कर मानक के अनुसार मरम्मत कार्य कराने की मांग की। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई जितेंद ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप ही कराया जा रहा है।एक मजदूर हाई टेंसन तार के चपेट में आने से झुलस गया था। जिसके चलते कार्य प्रभावित हो गई थी। दो दिन के भीतर कार्य पुरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed