फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accused of assault and robbery of two lakh rupees

मारपीट और दो लाख रुपये की लूट का आरोप

Fri, 14 Oct 2022 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Accused of assault and robbery of two lakh rupees
मारपीट और दो लाख रुपये की लूट का आरोप
विज्ञापन

पिपरा बाजार। जईछपरा गांव के खाद व्यवसायी ने चार लोगों पर रास्ते में रोककर पिटाई करने और दो लाख रुपये लूट लेने का आरोप लगाया है। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उनकी तरफ से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के जईछपरा गांव के पूर्व प्रधान ज्ञानचंद कुशवाहा की नौरंगिया में खाद की एजेंसी है। उन्होंने बताया कि वह बृहस्पतिवार को सुबह लगभग सात बजे नौरंगिया स्थित दुकान से घर जा रहे थे। वह अपनी बाइक के डिकी में दो लाख रुपया कैश रखे थे। गांव के समीप चार लोगों ने रोककर उन्हें पीटा और रुपये लूट ले गए। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज चल रहा है। घायल की तरफ से पुलिस तहरीर मिलते ही जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला संदिग्ध है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed