फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   accused in illicit wine arrested

जहरीली शराब कांड का एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 15 Nov 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
accused in illicit wine arrested
जहरीली शराब कांड का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पडरौना। तरयासुजान थाना क्षेत्र के जवही दयाल गांव की चैनपट्टी, बेंदूपार और खैरटिया गांव में जहरीली शराब के सेवन से पांच फरवरी की रात हुई मौतों के मामले में वांछित एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह कोइंदी बुजुर्ग गांव का निवासी है।
एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी को तरयासुजान थाने की पुलिस ने शुक्रवार को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसका नाम तैयब पुत्र क्यामुद्दीन है, जो तरयासुजान थाना क्षेत्र के ही कोइंदी बुजुर्ग गांव का निवासी है। उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उसके खिलाफ तरयासुजान थाने में गुंडा एक्ट, आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न आरोपों में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने 224 पेटी शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार
कसया। थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव के सामने पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान डीसीएम से 224 पेटी अरुणांचल निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद किया। यह शराब बिहार तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने एक तस्कर को पकड़कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। तस्कर का नाम संतोष पुत्र रामप्रताप है, जो गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी दुबे का निवासी है। दो अज्ञात के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस से बरामद हुई अवैध शराब
तरयासुजान/सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर चौकी की पुलिस ने एक एंबुलेंस को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली। उसमें 424 बोतल हरियाणा निर्मित अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने एंबुलेंस में बैठे दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया तथा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। इनका नाम योगेश पुत्र प्रताप सिहं निवासी बदाना थाना सदर सोनीपत जनपद सोनीपत हरियाणा तथा यहीं के मंजीत सिंह पुत्र वेद सिंह को गिरफ्तार किया है। तरयासुजान थाने के एसओ कमलेश कुमार सिंह ने बताया है कि पकडे गए व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed