{"_id":"5f4159dc8ebc3e4ad6109d7c","slug":"accused-cut-throat-himself-in-police-station-kushinagar-news-gkp362689685","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के मामले में थाने में बैठाए युवक ने गला काटा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के मामले में थाने में बैठाए युवक ने गला काटा, हालत गंभीर
विज्ञापन

हाटा (कुशीनगर)। शनिवार की शाम को हाटा कोतवाली में उस समय हड़कंप मच गया जब चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए थाने लाए गए युवक ने किसी नुकीली चीज से अपना गला काट लिया। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस कर्मियों को हुई तो उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
हाटा कोतवाली के सिकटिया गांव के चौराहे पर स्थित एक दुकान में 17 अगस्त की रात को चोरी हो गई थी। उसी मामले में हाटा कोतवाली पुलिस ने मुहम्मदा जमीन सिकटिया के रहने वाले दीपक चौधरी नाम के एक युवक को पूछताछ के लिए दो-तीन दिन पहले थाने ले आई थी। बताया जा रहा है कि शनिवार की दोपहर बाद दीपक ने किसी नुकीली चीज से अपना गला काट लिया। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस वालों को हुई तो आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में युवक का प्राथमिक उपचार कर तुरंत ही गोरखपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।
कोतवाल ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि चोरी की घटना के सीसीटीवी फुटेज में युवक की तस्वीर दिख रही थी। उसके आधार पर उसे पूछताछ के लिए शनिवार को ही थाने लाया गया था। चोरी के रुपये की बारामदगी से बचने के लिए आरोपी ने यह कदम उठाया है। युवक को इलाज के लिए भेजा गया है। युवक ने अपना गला कैसे काटा यह समझ में नहीं आ रहा है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसपी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि डॉक्टरों ने ऐसी आशंका जताई है कि युवक ने संभवत: शीशे से गले पर जख्म किया है अथवा शीशा निगल लिया है। इसकी जांच के लिए एमआरआई जरूरी है। जांच व इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है