{"_id":"6803f17584e304494b09b094","slug":"accused-arrested-in-attack-on-auto-driver-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-135934-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ऑटो चालक पर हमला मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ऑटो चालक पर हमला मामले में आरोपी गिरफ्तार
Sun, 20 Apr 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। क्षेत्र के लाला गुरवलिया चौराहे पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक द्वारा कुल्हाड़ी के हमले से घायल ऑटो चालक की हालत में सुधार हो रहा है। डॉक्टर उसे अब खतरे से बाहर बता रहे हैं। वहीं इस मामले में घायल चालक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कुल्हाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया है।
लाला गुरवलिया के टोला शेखवापट्टी निवासी 38 वर्षीय इस्तखार आलम ऑटो चलाता है। शुक्रवार की शाम इस्तखार ऑटो चलाकर लाला गुरवलिया चौराहे पर सड़क किनारे ऑटो खड़ी कर एक दुकान पर कुछ सामान खरीदने लगा। इसी बीच डिघवापट्टी उसरहवा टोला निवासी बादल प्रसाद उसके पास आकर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया।
इससे इस्तखार के गर्दन व शरीर के अन्य जगहों पर गंभीर चोट आ गई। घटना के बाद हमलावर वहां से कुल्हाड़ी लेकर भाग गया। सूचना पर आए परिजन घायल को कसया सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में उपचार के बाद इस्तखार की हालत में अब काफी सुधार बताया जा रहा है। डॉक्टर उन्हें खतरे से बाहर बता रहे हैं। उधर शुक्रवार की देर रात इस्तखार की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कर लिया। शनिवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह ने कहा कि कुल्हाड़ी से हुए हमले में घायल युवक अब खतरे से बाहर है। उनका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घायल की पत्नी के तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।