फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accused arrested for hoisting another nation's flag

दूसरे राष्ट्र का झंडा फहराने पर आरोपी गिरफ्तार

Fri, 12 Aug 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for hoisting another nation's flag
दूसरे राष्ट्र का झंडा फहराने पर आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

तमकुहीराज/सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बेदूपार मुस्तकीम में शुक्रवार को दूसरे राष्ट्र का झंडा फहराने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी पर मुकदमा दर्ज करके देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी रितेश सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, बेदूपार मुस्तकीम में शुक्रवार की दोपहर एक मकान की छत पर गैर दूसरे राष्ट्र का झंडा फहराने की जानकारी मिलने पर लोग जुट गए। लोगों ने इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे भीड़ इकट्ठा होने लगी। विवाद की आशंका में किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। शुरू में पुलिस ने इस मामले को टालने का प्रयास किया।
विज्ञापन

बाद में वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। दो मंजिला मकान पर लहरा रहे झंडे को उतरवाकर आनन-फानन में आरोपी पर मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश में जुट गई। देर रात पुलिस ने आरोपी युवक सलमान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी बुआ ने घर में झंडा बनाया था। उसके नाबालिग चचेरे भाई ने झंडा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में युवती सहित दो लोगों पर वैमनष्यता फैलाने और माहौल बिगाड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed