फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accused arrested for demanding extortion of Rs 5 crore from businessman

Kushinagar News: व्यापारी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Jul 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 28 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for demanding extortion of Rs 5 crore from businessman
कुशीनगर। पडरौना शहर के रहने वाले स्वर्ण व्यापारी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने वाले एके-47 गैंग के गुर्गे को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि इस नाम से कोई गैंग नहीं संचालित होता है। सिर्फ आरोपी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चलाता है। इसके पूर्व नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक युवक को भी धमकी दिया था। पुलिस की पूछताछ में बताया कि गुस्से में आकर सिर्फ डराने के लिए ऐसा किया था। पडरौना शहर के धर्मशाला रोड निवासी स्वर्ण व्यवसायी अंशुमान बंका के मोबाइल नंबर पर शनिवार को एक अंजान नंबर से फोन आया और फोन करने वाला व्यक्ति पांच करोड़ की रंगदारी की मांग किया, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दिया।
विज्ञापन

इसके बाद से व्यवसायी और इनका परिवार सहम गया और पुलिस को सूचना दिया। पडरौना कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र सरपतही बुजुर्ग गांव निवासी आर्यन उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसी के मोबाइल से नंबर से स्वर्ण व्यवसायी को धमकी दिया गया था। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी सिर्फ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एके-74 के नाम से अकाउंट बनाया है। इस नाम से कोई गैंग नहीं संचालित हो रहा है। पूछताछ में आरोप ने पुलिस को बताया कि गुस्से में आकर डराने के लिए पांच करोड़ की रंगदारी मांगा था। इसके पूर्व नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक युवक को भी धमकाया था। इस मामले में नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने केस दर्ज किया था। घटना में प्रयुक्त मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed