फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accountants should be ready to solve the problems of common people: Vikas

लेखपाल आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहें : विकास

Fri, 15 Nov 2024 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Accountants should be ready to solve the problems of common people: Vikas
सेवरही में लेखपाल संघ के 63 वे स्थापना समारोह को संबोधित करते एसडीएम विकास चंद्र व अन्य।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तमकुहीरोड। सरकारी कार्यों के क्रियान्वित कराने में लेखपालों की भूमिका जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही चुनौतीपूर्ण है। इसलिए लेखपालों को आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। लेखपाल आम लोगों व शासन के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी है।

उक्त बातें सेवरही में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तमकुहीराज के एसडीएम विकास चंद्र ने कही। इसके पहले लेखपाल संघ के संस्थापक मुरारी लाल शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के बीच अवकाश प्राप्त लेखपालों, राजस्व निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत लेखपालों और बाहर से आये नव राजस्व निरीक्षकों को संगठन की ओर से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष निलेशरंजन राव, जिला संरक्षक अशोक कुमार वर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, जिला मंत्री योगेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed