फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accident or murder, the mystery of the death of the youths involved

हादसा या हत्या, उलझी युवकों की मौत की गुत्थी

Thu, 18 Aug 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Accident or murder, the mystery of the death of the youths involved
हादसा या हत्या, उलझी युवकों की मौत की गुत्थी
विज्ञापन

पडरौना/अहिरौली। अहिरौली क्षेत्र घोघरा निवासी योगेंद्र गोंड और सत्य प्रकाश सिंह की मौत की गुत्थी उलझ गई है। दोनों घटनाओं की परिस्थितियों के बारे में जानने के बाद कुछ लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं, पुलिस फिलहाल इसे हादसा मानकर जांच कर रही है। हालांकि, एक साथ निकले दो दोस्तों की अलग-अलग जगहों पर ट्रेन से गिरने के पीछे कई ऐसे सवाल उभरकर आ रहे हैं, जिनका ठोस जवाब अभी पुलिस के पास नहीं है।
बस्ती के गौर के एसओ बिजेंद्र पटेल ने बताया कि सत्य प्रकाश सिंह का शव शुकुल गांव के सामने रेलवे ट्रैक के पास मिला था। सत्य प्रकाश के बदन पर गिरने से लगी चोट के निशान पाए गए हैं। वहीं, पिपराइच के थानेदार शंभूनाथ सिंह ने बताया कि योगेंद्र गोंड के शरीर पर भी ट्रेन से गिरने से चोट लगने के निशान मिले हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। दूसरी ओर, गांव में इन दोनों घटनाओं से लोग अवाक हैं। गांव में तरह-तरह की बातें हो रही हैं।
विज्ञापन

घोघरा निवासी सत्य प्रकाश सिंह और योगेंद्र गोंड विदेश जाने की तैयारी कर रहे थे। इस लिए दोनों एक साथ मेडिकल चेकअप के लिए लखनऊ गए थे। बुधवार को दोनों के अलग-अलग जगहों पर रेल लाइन पर शव मिलने की सूचना परिजनों को मिली। बस्ती के गौर रेलवे स्टेशन पर सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर युवक का शव रेलवे लाइन किनारे होने की सूचना दी गई थी। स्टेशन मास्टर से जानकारी पाकर पुलिस ने छानबीन शुरू की। दूसरी तरफ, पिपराइच के खझवा नहर के पास योगेंद्र की ट्रेन से गिरने की सूचना परिजनों को मिल गई। पिपराइच पुलिस ने उसके ट्रेन से गिरने की बात घरवालों को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मान रही है कि दोनों गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से एक ही ट्रेन से चले थे। गौर पुलिस का कहना है कि दोनों युवक छपरा कचहरी एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे। बीच में उनके साथ क्या हुआ, इसका अनुमान लगा पाना अभी मुश्किल है। हालांकि, पुलिस इसे दुर्घटना मान रही है। वहीं, गांव के लोग दोनों के शव मिलने के पीछे किसी साजिश की भी आशंका जताकर चर्चा कर रहे हैं। लोगों के बीच यह भी आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन में विवाद होने पर दोनों को अलग-अलग जगहों पर धकेल दिया गया हो। सत्य प्रकाश चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। योगेंद्र कुमार चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। योगेंद्र की तीन साल और आठ साल की बेटी है। एक ही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed