{"_id":"5fad77b28ebc3edc1f664a30","slug":"accident-on-highway-11-injured-kushinagar-news-gkp373082573","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराई प्राइवेट बस, 11 लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकराई प्राइवेट बस, 11 लोग गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन स्थित गाजीपुर गांव के पुराना सेल टैक्स बैरियर के सामने बृहस्पतिवार की रात में पंजाब से मजदूरों को लेकर बिहार लौट रही प्राइवेट आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 11 लोगों को गंभीर चोट आई है जबकि अन्य सवारियों को हल्की चोट लगी है। बस में चालक समेत कुल 90 लोग सवार थे। गंभीर रूप से घायलों का तमकुहीराज सीएचसी में इलाज चल रहा है। शेष घायलों को दूसरी बस से उनके गांव भेजा गया है।
बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद के विभिन्न गांवों के लोग मजदूरी करने पंजाब गए थे। छठ पर्व पर इन मजदूरों को लेकर पंजाब से एक प्राइवेट बस मुजफ्फरपुर जा रही थी। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे फोरलेन पर गाजीपुर के पुराने सेल टैक्स बैरियर के पास आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में बस पीछे से भिड़ गई। ट्रक से टकराते ही बस के यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुही पहुंचाया। जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया। एसओ तरया सुजान धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घटना में बस में सवार उमेश (45), निशा (6), ममता देवी (35), राजदेव (80), रामचंद्र (65), समीना (26), ब्रह्मदेव (35) , उदगार मुखिया (30), सोनीलाल (45) वर्ष आदि को गंभीर चोट आई है। अन्य यात्रियों को भी हल्की चोट थी। प्राथमिक उपचार के बाद चोटिल लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। गंभीर रूप से घायल लोगों का उपचार चल रहा है। एसओ ने दूसरी बस का इंतजाम कर घायलों को मुजफ्फरपुर भेजवाया।