{"_id":"6448289beca239952b01fcc4","slug":"accident-in-maut-kushinagar-news-c-7-1-139365-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी बनकटा बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के दुलदुलिया बाजार के पास नहर के किनारे एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। रात के करीब 12 बजे हुई इस दुर्घटना में ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शेरपुर गांव निवासी अर्जुन यादव (17) सोमवार की रात करीब दस बजे घर से भोजन करके थोड़ी दूरी पर स्थित ईट-भट्ठे पर ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी गिराने के लिए चला गया। वह ट्राली पर मिट्टी लादकर ले जा रहा था। दुलदुलिया बाजार के पास नहर के किनारे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस रात में घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अर्जुन की मां इंदू देवी का रो रोकर बुरा हाल है। अर्जुन यादव दो भाइयों में छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। पिता बिगन यादव बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। अर्जुन की तीन बहने हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने अभी तहरीर नही दी है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगा।