{"_id":"648dfc91b2f20eac4608fc25","slug":"accident-in-injured-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-219-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो अलग-अगल मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला सहित चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो अलग-अगल मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला सहित चार लोग घायल
Sun, 18 Jun 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। नगर के देवरिया मार्ग पर शनिवार को दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कसया पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
शनिवार दोपहर के बाद बनवारी टोला चौराहे के समीप खोहिया जाने वाले प्रवेश द्वार के सामने मुख्य मार्ग पर बने ब्रेकर पर कसया की ओर से आ रही दो बाइक आपस में भीड़ गई। जिसमें एक बाइक पर सवार देवरिया जिले के नीबी बरवा देसही निवासिनी सरस्वती देवी पत्नी मिंटू यादव व उनका देवर घायल हो गया। जबकि दूसरे बाइक पर सवार दो सड़क किनारे खेत में चले गए। घटना को देखकर भारी भीड़ लग गई। उसी समय पिपराझाम जा रहे सपा नेता प्रभाकर जायसवाल ने अपनी गाड़ी को रोककर घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी घटना देवरिया रोड पर दीवानी कचहरी के समीप कसया की ओर से जा रहे बाइक सवार गिट्टी उतारने के लिए खड़ी ट्रक के पीछे से भीड़ गई। जिससे बाइक पर सवार कसया थानाक्षेत्र के धुरिया निवासी 26 वर्षीय सरवर और 35 वर्षीय असगर वर्ष बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।