फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   AC and Refrigerator Looted from Unnao Recovered in Kasya

Kushinagar News: उन्नाव से लूटा एसी-फि्रज कसया में बरामद

Sun, 31 May 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 31 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
AC and Refrigerator Looted from Unnao Recovered in Kasya
कसया। उन्नाव जिले के अजगैन थाना क्षेत्र में एसी और फि्रज लूटकांड का तार कसया से जुड़ा है। अजगैन थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने कसया में छापा मारकर लूट के 32 एसी और फि्रज बरामद किए हैं। साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर उन्नाव पुलिस अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 25 मई को उन्नाव के आशाखेड़ा क्षेत्र से एसी और फि्रज लादकर एक ट्रेलर कानपुर जा रहा था। अजगैन थाना क्षेत्र के चमरौली के पास बदमाशों ने चालक नीरज कुमार को घायल कर ट्रेलर से उतार दिया और वाहन लेकर भाग निकले। ट्रेलर मालिक राजेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने लूट की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को लूटे गए सामान का सुराग कसया में मिला। इसके बाद उन्नाव की एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कसया में तीन स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान लूट के 32 एसी और फ्रीज बरामद किए गए। पुलिस ने विवेक मिश्र, बलराम सिंह और अविनाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को पूछताछ के लिए उन्नाव ले जाया गया है। इस संबंध में एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि गिरफ्तार लोगों पर लूटे गए एसी और फ्रीज खरीदने का आरोप है। उन्नाव पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed