फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ABVP workers protested at the Collectorate demanding action against the nodal officer and clerk.

Kushinagar News: नोडल व लिपिक पर कार्रवाई के लिए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Thu, 19 Feb 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 19 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
ABVP workers protested at the Collectorate demanding action against the nodal officer and clerk.
डीएम को ज्ञापन सौंपते बोर्ड परीक्षा से संचित छात्र।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज पडरौना के नोडल अधिकारी और प्रधान लिपिक पर कार्रवाई की मांग की। डीआईओएस पर दोनों कर्मचारियों के बचाव और जांच में लीपापोती का आरोप लगाया। दोनों कर्मचारियों की लापरवाही से 700 परीक्षार्थी परीक्षा नहीं दे सके। डीएम को प्रदर्शनकारियों ने मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

एबीवीपी के छात्र नेताओं का आरोप है कि नोडल अधिकारी की जगह लिपिक के हस्ताक्षर होने कारण उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सभी विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र निरस्त कर दिया है। इसके कारण पत्राचार पाठ्यक्रम के 700 छात्र यूपी बोर्ड की परीक्षा से वंचित हो गए हैं।
विज्ञापन

इस मामले की जानकारी परीक्षार्थियों को देने में गोस्वामी तुलसी दास इंटर कॉलेज के प्रधान लिपिक ज्ञान प्रकाश पाठक और राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य विकास मणि त्रिपाठी लगातार भ्रमित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सही जानकारी नही दी। छात्र नेताओं ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नोडल अधिकारी और प्रधान लिपिक पर प्राथमिकी दर्ज करा विभागीय कार्रवाई की जाए। आरोप लगाया कि डीआईओएस की भूमिका भी संदिग्ध है। उनके तरफ से कराए जाने वाले जांच में लीपापोती का अंदेशा है, जांच दूसरे विभाग के अधिकारियों से कराई जाए। कॉलेज का प्रधान लिपिक काफी प्रभावशाली है और पूर्व में भी इसकी मनमानी की शिकायत सामने आ चुकी है।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कोर्ट में मामला लंबित होने की बात कहते हुए प्रशासनिक स्तर से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed