फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ABVP Workers Dharna on demanded power

कॉलेज गेट पर प्रदर्शन

Wed, 28 Jul 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
ABVP Workers Dharna on demanded power
एबीवीपी ने धरना देकर बिजली समस्या दूर करने की उठाई मांग
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर )। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से बुधवार को पडरौना विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें बिजली समस्या दूर करने की मांग की गई।
एसडीओ राहुल कुमार दुबे को सौंपे गए ज्ञापन में संगठन से जुड़े छात्र नेताओं ने कहा कि कोरोना काल की वजह से विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं कोचिंग संस्थान की तरफ से ऑनलाइन पढ़ाई के साथ अधिकांश परीक्षाएं भी ऑनलाइन कराई जा रही हैं, लेकिन बीते काफी दिनों से शहर समेत आस-पास के गांवों में बिजली आपूर्ति के दौरान लो-वोल्टेज, फाल्ट समेत अन्य समस्याओं के चलते छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है। छात्र नेताओं ने इन समस्याओं को शीघ्र दूर करने की मांग की। इस दौरान तहसील संयोजक किशन कुशवाहा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक श्रीवास्तव, विधार्थी संपर्क अभियान प्रमुख प्रभात, सोनू राज कुशवाहा, ज्ञान प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से बुद्धा इंटर कॉलेज कुशीनगर में प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कॉलेज प्रशासन पर मानक से अधिक शुल्क लेने और उसकी रसीद नहीं देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान नगर सह मंत्री नीतीश, अमन, नीलेश, निखिल, रजा अहमद, आदित्य, अनीश, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed