{"_id":"654a90f0076b08ae160efd88","slug":"absconding-accused-surrenders-in-court-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-7395-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फरार अभियुक्त ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फरार अभियुक्त ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन
- एससी-एसटी का केस दर्ज था अभियुक्त पर
पडरौना। एससी-एसटी के एक अभियुक्त ने मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वह करीब एक साल से फरार था। उसके खिलाफ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायालय एससी एसटी एक्ट की कोर्ट ने कुर्की का आदेश जारी किया था।
न्यायालय से मिली जानकारी के अनुसार पडरौना कोतवाली के जंगल बेलवा गांव के चौरिया टोला के निवासी अभियुक्त राहुल यादव के खिलाफ मारपीट, एससी-एसटी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है। केस दर्ज होने के बाद से ही वह फरार था। इस मुकदमे के विवेचक एसडीएम सदर उमेश चंद्र भट्ट की अर्जी पर 22 सितंबर 2023 को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायालय एससी एसटी एक्ट कुशीनगर के न्यायालय से उसके विरुद्ध कुर्की का आदेश जारी हुआ था। कुर्की का आदेश जारी होने के बाद उसने मंगलवार को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर आत्मसमर्पण कर दिया। एडीजे सुनील कुमार यादव ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर 20 नवंबर 2023 तक जेल भेज दिया।