फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Abhishek won the five kilometer race

Kushinagar News: पांच किलोमीटर की दौड़ में अभिषेक ने मारी बाजी

Tue, 24 Oct 2023 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 24 Oct 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Abhishek won the five kilometer race
मंसाछापर। खड्डा ब्लॉक के कटाई भरपुरवा गांव में रविवार को दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें 1500 मीटर, तीन किलोमीटर और पांच किलोमीटर की दौड़ हुई। पांच किलोमीटर की दौड़ में गोरखपुर के अभिषेक ने बाजी मारी।
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता में सबसे पहले पांच किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें गोरखपुर के अभिषेक कुमार प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें साइकिल और 1100 रुपये देकर पुरस्कृत किया। इस दौड़ में गोरखपुर के ही पिंटू द्विती व खड्डा के पन्नेलाल तृतीय, हेतिमपुर के अश्विन चौथे व प्रदीप गुप्त पांचवे स्थान पर रहे। तीन किलोमीटर की दौड़ में हाटा के आकाश सिंह प्रथम, गोरखपुर के रोहित द्वितीय, देवरिया के रामप्रीत तृतीय, खड्डा के अशरफी चौथे और हाटा के मनीष यादव पांचवा स्थान हासिल किया। इसके बाद हुई 1500 मीटर की दौड़ में गोरखपुर की पूनम निषाद प्रथम, कुशीनगर की पूजा पटेल द्वितीय, शिल्पा पाल तृतीय, खड्डा की सजुला पाल चौथे व चांदनी पाल पांचवे स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता में सभी विजेता खिलाड़ियों को खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। अंत में ग्राम प्रधान नर्वदेश्वर चौरसिया ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान संदीप यादव, नंदलाल कुशवाहा, सुनील यादव, डबलू गुप्ता, अशोक गुप्ता, जयप्रकाश गुप्त, विरेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed