फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Abhimanyu serves the poor by donating blood every third month.

Kushinagar News: हर तीसरे महीने पर रक्तदान कर अभिमन्यु करते हैं गरीबों की सेवा

Tue, 31 Oct 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 31 Oct 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Abhimanyu serves the poor by donating blood every third month.
रक्तदान करते अभिमन्यु तिवारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उजारनाथ। क्षेत्र के गांव चंद्रौटा निवासी एक युवक बीते पांच वर्ष से हर तीन माह पर रक्तदान कर गरीबों की मदद करते हैं। उनके प्रयास से करीब पांच हजार जरूरतमंद लोगों को रक्त देकर उनकी जान बचाई जा चुकी है।
गांव चंद्रौटा निवासी अभिमन्यु तिवारी वर्ष 2017 में प्रयागराज में पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान वहां आईजी कार्यालय में तैनात एक पुलिसकर्मी के संपर्क में आए। पुलिसकर्मी ने अभिमन्यु को बताया कि अक्सर लोग दुर्घटना या अन्य बीमारियों से पीड़ित होते है या जिन्हें इलाज के लिए अतिरिक्त ब्लड की जरूरत होती है। उनकी मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन

उसी समय अभिमन्यु ने गरीबों की जान न जाए, इसकी मदद करने का लक्ष्य बनाया। उन्होंने अपने दस साथियों के साथ तत्काल एक वाट्सएप ग्रुप बनाया और अन्य साथियों को जोड़ने लगे। इस समय उनके ग्रुप में 400 सौ से अधिक लोग जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी व्यक्ति ब्लड की जरूरत पड़ने पर उन्हें फोन करता है, तो वे तत्काल उनकी मदद के लिए तैयार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि एक दूसरे के काम आना ही सच्ची मानवता है। इसको ध्यान में रखते हुए साथियों के साथ लोगों की मदद करते हैं। समाज के सभी युवाओं को इस तरह का प्रयास कर लोगों की मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed