{"_id":"6367f402c41c6a2d300e4650","slug":"aatachakki-blast-one-died-kushinagar-news-gkp456412963","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar: कुशीनगर में आटा चक्की फटने से बालक की मौत, छह गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar: कुशीनगर में आटा चक्की फटने से बालक की मौत, छह गंभीर रूप से घायल
Mon, 07 Nov 2022 01:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 01:39 PM IST
सार
पडरौना के कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि मनिकौरा गांव निवासी मनी प्रसाद चार दिन पहले ही पुराना ट्रैक्टर और गेहूं व मसाला पीसने वाली मशीन खरीदकर लाए थे। रविवार की शाम को तकरीबन छह बजे उसका ट्रायल कर रहे थे। आस-पास बच्चे और अन्य लोग खड़े होकर देख रहे थे। जैसे ही आटा चक्की चालू हुई, तेज आवाज के साथ फट गई।
विज्ञापन
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मनिकौरा गांव में आटा चक्की फटने से एक बच्चे की मौत और छह लोगों के घायल ह?
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के रविवार की शाम पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मनिकौरा गांव में आटा चक्की फट गई। चपेट में आए छह साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक बच्चे को जिला अस्पताल भेजवाया। घटना की सूचना पर कोतवाल पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
पडरौना के कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि मनिकौरा गांव निवासी मनी प्रसाद चार दिन पहले ही पुराना ट्रैक्टर और गेहूं व मसाला पीसने वाली मशीन खरीदकर लाए थे। रविवार की शाम को तकरीबन छह बजे उसका ट्रायल कर रहे थे। आस-पास बच्चे और अन्य लोग खड़े होकर देख रहे थे। जैसे ही आटा चक्की चालू हुई, तेज आवाज के साथ फट गई।
विज्ञापन
वहां मौजूद शंभू प्रसाद के छह वर्षीय पुत्र टुन्नू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गांव के ही संजय प्रसाद का दस वर्षीय पुत्र अंकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा रामवचन की 17 वर्षीय पुत्री नेहा, कमलेश का 18 वर्षीय पुत्र दीपक, 25 वर्षीय अंगीरा देवी, मंजीत का आठ वर्षीय पुत्र अनुराग और नंदलाल के पांच वर्षीय पुत्र आयुष को भी हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। उसके बाद किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने घायल अंकेश को जिला अस्पताल भेजवाया है।