फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Aarti performed on the bank of Bansi on the third day of Kushinagar festival

कुशीनगर महोत्सव के तीसरे दिन बांसी तट पर हुई आरती

Mon, 08 Nov 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Aarti performed on the bank of Bansi on the third day of Kushinagar festival
बांसी घाट पर आरती करते पुजारी। - फोटो : KUSHINAGAR
कुशीनगर महोत्सव के तीसरे दिन बांसी तट पर हुई आरती
विज्ञापन

जटहां बाजार। कुशीनगर महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार की शाम को बांसी नदी के घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भगवान राम, माता सीता और भगवान शिव के प्रतिमा की विधि विधान से स्थापना की गई। कार्यक्रम में देर रात तक भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम चलता रहा।
बांसी नदी के घाट पर सोमवार की शाम को विधिवत पूजन अर्चन के साथ भगवान राम, माता सीता और भगवान शिव की प्रतिमा की स्थापना की गई। पुरोहितों की देखरेख में विधिवत पूजा-अर्चना हुई। कुशीनगर महोत्सव के आयोजक विनय राय, पडरौना नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख विशुनपुरा विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज पडरौना के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद बनारस से आए विद्वानों और पुरोहितों ने पूजा अर्चना के बाद बांसी नदी घाट पर भव्य गंगा आरती की। गंगा आरती के समय मंत्रोच्चारण के साथ हर हर गंगे का जयघोष किया गया। इसके बाद भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भजन गायिका व कवि भावना द्विवेदी की तरफ से भजन प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा भोजपुरी गायक सूरज मिश्र ने गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पंडित अमरनाथ पांडेय और आंनद पांडेय ने पूजा की।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुशीनगर महोत्सव के आयोजक विनय राय ने कहा कि प्रसिद्ध बांसी नदी धाम पर इस कार्यक्रम को आयोजन करने का उद्देश्य यह है कि भगवान राम और सीता यहां से गुजरे हैं। यह आस्था का केंद्र है। इसकी पहचान पूरे देश मे फैली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन भोजपुरी फिल्म कलाकार प्रभुनाथ राय ने किया। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र मणि, अजय, अंशुल, दिनेश तिवारी, प्रबंधक मनोज शर्मा सारस्वत, प्रधानाचार्य डॉ. सुनीता पांडेय, भीम सिंह, राकेश जायसवाल, अमित मिश्र, प्रधान बबलू अंसारी, अरविंद चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed