फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Aao water system spoiled before use

Kushinagar News: उपयोग से पहले ही खराब हो गया आओ वाटर सिस्टम

Sun, 10 Sep 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 10 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Aao water system spoiled before use
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के खैरटिया शितलापुर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में जिला पंचायत की तरफ़ से लगा आरओ वाटर सिस्टम उपयोग से पहले ही खराब हो गया है। इसे 8.47 लाख रुपये की लागत से लगवाया गया था।
विज्ञापन

खैरटिया के गंडक नहर काॅलोनी परिसर में बने दुर्गा मंदिर परिसर में अगस्त में जिला पंचायत की तरफ़ 8.47 की लागत से टीटीएसपी (आरओ वाटर सिस्टम) लगवाया गया है। लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगी पानी की टंकी ट्रायल के बाद से ही बेकार पड़ी है। गांव के केदारनाथ कुशवाहा ने बताया कि उसके निर्माण के दौरान अनियमितता की गई थी। इसका विरोध भी जताया गया था, लेकिन अधिकारियों ने गुणवत्ता को नजरंदाज कर जैसे-तैसे निर्माण करा दिया। इसका नतीजा है कि आरओ वाटर सिस्टम ट्रायल के बाद से ही खराब पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया की बोरिंग की गहराई का मानक 180 फुट है, लेकिन महज 80 फुट ही बोरिंग की गई है। उसकी शिकायत दर्ज करने के बाद भी कोई जांच अभी तक नहीं हो पाई है। उन्होंने चेताया कि गुणवत्ता की जांच नहीं हुई तो गांव के लोगो के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में जिला पंचायत के जेई गौरव कुमार गौतम ने बताया की जानकारी हुई हैं। गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed