फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A youth riding a bike died in an accident, two referred

Kushinagar News: हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, दो रेफर

Mon, 15 Jan 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 15 Jan 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
A youth riding a bike died in an accident, two referred
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनौली चौराहे पर रविवार की देर शाम बाइकसवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर चला गया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कप्तानगंज सीएचसी लाया गया, जहां एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली क्षेत्र के हरपुर नौका टोला निवासी सोनू प्रजापति (20)पुत्र वर्मा प्रजापति और सुंदरम (22) पुत्र सर्वेश चौहान कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरिहरनाथ उत्तरी निवासी 25 वर्षीय विनोद साहनी पुत्र रूपई बाइक से कप्तानगंज कस्बे में आए थे। सोनू और सुंदरम एक बाइक से थे, जबकि विनोद साहनी अलग बाइक से। रविवार की शाम करीब 7:30 बजे कप्तानगंज कस्बे के बभनौली चौराहे पर सामने से कोई वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर चला गया। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने विनोद साहनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं सोनू प्रजापति और सुंदरम को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों घायल युवक कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कारी गांव के रिश्तेदार के घर से आ रहे थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार ने बताया कि जिस वाहन से दुर्घटना हुई, चालक उसे लेकर भाग गया। खोजबीन की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed