{"_id":"646521d64113b894e801ea74","slug":"a-youth-lost-from-kushinagar-kushinagar-news-c-7-1-170962-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पर्यटक स्थली से युवक गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पर्यटक स्थली से युवक गायब
Thu, 18 May 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 18 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। थाना क्षेत्र की पर्यटक स्थली कुशीनगर से 20 वर्षीय युवक लापता हो गया है। उसकी खोजबीन में नाकाम रहने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है।
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के भटवलिया मटीयरवा निवासी रोहित उर्फ गोलू यादव की बहन कुशीनगर में किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई करती है। मंगलवार को वह अपनी बहन के पास उसके कमरे पर गया था। बुधवार की सुबह वह अचानक लापता हो गया। उसका फोन बंद बता रहा है। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। परेशान होकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। तहरीर के आधार पर पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करके छानबीन में जुटी है।
इस संबंध में कुशीनगर चौकी प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल काॅल डिटेल के आधार पर युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।