फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a youth girl alleaged of gangrape and religion change

Kushinagar News: युवती का धर्म परिवर्तित कराने के लिए पार कर दीं ज्यादती की हदें

Mon, 10 Jul 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 10 Jul 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
a youth girl alleaged of gangrape and religion change
अगवा कर नेपाल में सामूहिक दुष्कर्म के बाद बेचे जाने का युवती ने लगाया है आरोप
विज्ञापन

इंस्ट्राग्राम सोशल साइट पर आरोपी ने दी थी धर्म परिवर्तन नहीं करने पर जान से मारने की धमकी
दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना से इनके ताल्लुक का पता लगाने में जुटी
मुकदमे में बढ़ाई जाएगी लव जिहाद की धारा: एसपी

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/हाटा। अगवा कर नेपाल में सामूहिक दुष्कर्म के बाद बेचे जाने का आरोप लगाने वाली हाटा की युवती का कहना है कि नगर के ही रहने वाले गैरधर्म के युवक ने उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए ज्यादती की सारी हदें पार कर दीं। उसका अपहरण कर नेपाल ले गया, जहां उससे उसने और उसके साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद बेच दिया।
पीड़िता तथा उसके माता-पिता का भी आरोप है कि धर्म परिवर्तन करने के लिए उसके साथ बड़ी ज्यादती की गई है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। जिन दो अन्य आरोपियों का नाम ले रही है, पुलिस ने रविवार को उन्हें भी गिरफ्तार कर घटना से उनके ताल्लुकात पता करने में जुटी है। एसपी का कहना है कि दर्ज मुकदमे में लव जिहाद की धारा भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

बात नहीं मानने पर दुष्कर्म करने और जिंदगी बर्बाद करने की धमकी को आखिरकार आरोपी ने अंजाम तक पहुंचा ही दिया। यह कहते हुए पीड़िता और उसके पिता की आंखें डबडबा जा रही थीं। पीड़िता की मां का कहना है कि पहले हमारी बेटी को झांसे में लेकर प्यार-मोहब्बत की बातें की और बाद में हवस का शिकार बना दिया। अपने साथ हुई घटना का जिक्र किसी से न करे, इसके लिए धमकी दी जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि आरोपी आए दिन उसकी इज्जत के साथ खेलता रहा। यह भी आरोप है कि आरोपी ने इंस्टाग्राम सोशल साइट पर हुई चैटिंग में युवती को मुस्लिम धर्म स्वीकार नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।
हाटा कोतवाली क्षेत्र में यह सनसनीखेज मामला प्रकाश में आने पर सभी लोग दंग रह गए। आरोप है कि एक युवती के साथ दूसरे मजहब के एक युवक ने पहले प्रेम किया और फिर उसे अपना धर्म अपनाने के लिए विवश करने लगा।
पीड़िता के मुताबिक, एक जुलाई को किसी कार्य से नगर के चौराहे पर गई हुई थी। वहीं पर आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ मौजूद था। उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया और बाद में उसे लेकर नेपाल चला गया। पीड़िता ने बताया कि पहले तो उससे आरोपी और उसके साथियों ने दरिंदगी की। उसके बाद नेपाल की एक धंधेबाज महिला के हाथों बेचकर वहां से चले आए। किसी तरह से उसने वहां से भागकर बाॅर्डर पार किया और किसी का फोन मांगकर घरवालों को इसकी जानकारी दी।
इस संबंध में सीओ कुंदन सिंह ने रविवार को बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कराकर गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। रविवार को भी दो आरोपियों आशुतोष वर्मा और शिवम मिश्रा को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। इस मामले में लिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।


वर्जन-
इस घटना में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर एक दिन पहले ही जेल भेजा जा चुका है। जिन दो अन्य आरोपियों का पीड़िता नाम बता रही है, उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना से उनके क्या संबंध हैं, इसकी जांच-पड़ताल कराई जा रही है। इस मुकदमे में लव जिहाद की धारा भी बढ़ाई जाएगी।
-धवल जायसवाल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed