फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a youth fell in drain died

Kushinagar News: नाले में गिरने से युवक की मौत

Sat, 08 Jul 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 08 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
a youth fell in drain died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुरवलिया साधन सहकारी समिति के पास शुक्रवार की सुबह नाले में एक 25 वर्षीय युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, तुफानी पुत्र शंकर राव चारखंभा वार्ड नंंबर चार स्टेशन रोड (पश्चिम बंगाल) का निवासी था। वह बीते तीन वर्ष से गुरवलिया बाजार में रहकर मजदूरी कर जीवोकोपार्जन करता था। युवक मंदबुद्धि का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक नशे का सेवन करता था।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात शराब का सेवन कर समिति के पास बने नाले की पुलिया पर बैठा था। नशा अधिक होने के चलते वह नाले में गिर गया। नाले में गहरा पानी होने के कारण उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह टहलने निकले गांव के लोगों ने नाले में शव देख पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed