फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a youth died in bus accident

बस की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 27 Dec 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
a youth died in bus accident
मेहंदीगंज चौराहे के पास हुई सड़क दुर्घटना में मरे परवेज की फाइल फोटो। - फोटो : KUSHINAGAR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेहंदीगंज। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली चौकी के निकट रविवार की दोपहर में 12 बजे पडरौना की तरफ से आ रही बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौका देखकर बस छोड़कर चालक भाग निकला।
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कल्याणछापर गांव निवासी परवेज (21) रामकोला की तरफ बाइक से जा रहा था। मिश्रौली चौकी के निकट पहुंचने पर वह बस की चपेट में आ गया। आसपास के लोग जब तक अस्पताल भेजवाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मिश्रौली चौकी प्रभारी आहूत यादव ने बस को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

बालू लदा ट्रक पलटा, चालक-खलासी सुरक्षित
फोटो
पकड़ियार बाजार। नौरंगिया की ओर से आ रहा बालू लदा ट्रक पकड़ियार बाजार चौराहे के निकट रविवार की सुबह पलट गया। संयोग ही था कि चालक छोटेलाल यादव और पडरौना क्षेत्र के खड्डा बुजुर्ग गांव निवासी खलासी धनंजय यादव को हल्की चोटें आईं। हादसे के वक्त कोई वाहन भी वहां से नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed