फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a youth died in accident

Kushinagar News: तांगे से टकराकर घायल बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 23 Aug 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 23 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
a youth died in accident
एकडंगा रेगुलेटर स्थित शिव मंदिर के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। सोमवार देर रात थाना क्षेत्र के एकडंगा रेगुलेटर स्थित शिव मंदिर के पास सड़क किनारे खड़े एक तांगे से बाइक सवार युवक टकरा गया। इससे बाइक सवार युवक समेत तांगे के पास खड़ा दूसरा युवक भी घायल हो गया। मौजूद लोगों ने दोनों को सीएचसी भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से मेडिकल जाते समय बाइक चालक की मौत हो गई।
खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा मानिराज गांव निवासी संजय पाल (33) बाइक से मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के रास्ते कोहरगड्डी की ओर जा रहे थे। अभी वे एकडंगा गांव के पास पहुंचे ही थे कि सड़क से सटे खड़े एक तांगा से टकरा गए। उसकी चपेट में आने से खड्डा कस्बा निवासी रोहित (40) भी चोटिल हो गए।
विज्ञापन

मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को को तुर्कहा सीएचसी भेजवाया, जहां दोनों घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां बाइक सवार संजय की हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिए। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार की शाम परिजन उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed