फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a youth brutaly stabbed

Kushinagar News: चाकू से गोदकर युवक की हत्या

Sat, 29 Jul 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 29 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
a youth brutaly stabbed
मृतक समसुल होदा उर्फ मिंटू सिद्दकी की फाइल फोटो।संवाद
फोटो है।
विज्ञापन

बगीचे में मिली लाश, चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान
करीब 45 साल है युवक की उम्र, नहीं हो सकी शिनाख्त
डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली बााजार से बंचरा जाने वाली सड़क के किनारे बगीचे में शुक्रवार को एक युवक की खून से सनी लाश मिली। उसे चाकुओं से गोदा गया था। इसकी खबर मिलते ही गांववालों की भीड़ जुट गई। उसके चेहरे पर भी चाकू से इतने वार किए गए थे कि लाश पहचान में नहीं आ रही थी। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली बाजार में वहां से बंचरा जाने वाली सड़क किनारे बगीचे में बच्चे जामुन तोड़ने गए थे। वहां पर करीब 45 वर्षीय एक युवक की लाश देखी। बच्चों ने सड़क पर आकर शोर मचाया। उसके बाद बगीचे में भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी होते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। युवक ने सफेद रंग की टीशर्ट और काले रंग का लोवर पहना था। चेहरे के अलावा सिर पर पीछे धारदार हथियार से वार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाटा के कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर हत्या का कारण पता चलेगा।
कसया के सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि जिस युवक की चाकू से गोदकर हत्या की गई है, उसका नाम समशुल होदा है। उसके पिता का नाम नुरुल होदा है। वह हाटा कोतवाली क्षेत्र के डुमरी स्वांगीपट्टी का निवासी था। उसकी उम्र लगभग 30 साल थी। वह पेशे से टेंपो चालक था। सीओ ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगाई गईं हैं। कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही हत्यारे गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।


साक्ष्य छिपाने के लिए बेरहमी से गोदा चेहरा
युवक के चेहरे को कातिलों ने चाकू से गोदकर खराब कर दिया है। इससे वह पहचान में नहीं आ रहा है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम की मानें तो युवक की हत्या कहीं और कर यहां लाकर फेंकी गई है। क्योंकि जहां लाश मिली है, वहां संघर्ष या ज्यादा खून गिरने के निशान नहीं हैं। बदमाशों ने युवक की पहचान छिपाने के लिए चेहरे को चाकू से गोदा है। लाश को देखने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बदमाशों ने कितनी बेरहमी से युवक की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed