फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a youth body found on rail line

Kushinagar News: रिश्तेदारी में निकले युवक की रेल लाइन पर मिली लाश

Sat, 10 Jun 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 10 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
a youth body found on rail line
ट्रेन की चपेट में आने से हुई थी मौत अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भटगांवा का निवासी था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अहिरौली बाजार। शुक्रवार को सुबह गोरखपुर-कप्तानगंज रेल मार्ग पर मगडीहा गांव के सामने एक युवक का शव ट्रेन से कटा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर घर से निकला था।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भटगांवा निवासी प्रेम निषाद (28) बृहस्पतिवार शाम को रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। शुक्रवार को सुबह मगडीहा गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। सुबह नित्यक्रिया के लिए जा रहे लोगों ने रेल लाइन पर शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाने के एसआई पुरुषोत्तम पांडेय, कांस्टेबल शुभम यादव, विपिन द्विवेदी, राकेश यादव एवं रवि कुमार मौके पर पहुंचे गए। मृतक की जेब में रखे आधार कार्ड से उसकी पहचान भटगांव निवासी प्रेम निषाद के रूप में की। पुलिस ने इस घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतक के बड़े भाई महेंद्र निषाद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed