फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a youth body found near sharab shop

Kushinagar News: सड़क के किनारे मिला 35 वर्षीय युवक का शव

Fri, 23 Jun 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 23 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
a youth body found near sharab shop
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। चौराखास थाना के बनकटा बाज़ार स्थित सुभाष चौक के पास सड़क के किनारे बृहस्पतिवार को दोपहर में करीब दो बजे एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव काे कब्जे में लेकर थाने ले गई। मृतक की पहचान बिहार के कटेया निवासी 35 वर्षीय भरत राजभर के रूप में हुई है।

बृहस्पतिवार की दोपहर में सड़क के किनारे लोगों ने एक युवक को पड़ा देखा। काफी देर तक उसके शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर अनहोनी की आशंका हुई। सूचना पर पहुंची चौराखास थाने की पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर थाने ले गई। थाने पर मौजूद एक व्यक्ति ने उसकी पहचान 35 वर्षीय भरत राजभर निवासी कटेया थाना कटेया, जनपद गोपालगंज, बिहार के रूप में की।
विज्ञापन

थाने पर पहुंचे मृतक के पुत्र अनिल ने बताया कि एक सप्ताह पहले दिल्ली से कमाकर घर आए थे। करीब दस वर्ष पहले मां घर छोड़कर चली गई थी। उसके बाद वह शराब पीने लगे थे। बृहस्पतिवार की सुबह घर से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में इंस्पेक्टर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed