{"_id":"6079ce298ebc3ec4ac06990b","slug":"a-young-woman-adamant-on-living-with-her-lover-kushinagar-news-gkp392227984","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी युवती
विज्ञापन
प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी युवती
खड्डा (कुशीनगर)। मामा के घर रह रही युवती कुछ दिन पहले एक युवक के साथ कहीं चली गई थी। शुक्रवार को थाने पहुंची युवतीने प्रेमी के साथ रहने की बात लिखकर दी। पुलिस ने कागजी कोरम पूरा कराकर युवक के साथ भेज दिया।
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती खड्डा थानाक्षेत्र के एक गांव में मामा के घर रह रही थी। करीब एक माह पूर्व वह लापता हो गई तो परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करा दी। इस दरम्यान खड्डा थानाक्षेत्र का एक युवक भी लापता हो गया तो उसके परिजनों ने भी गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस दोनों मामलों की छानबीन में जुटी हुई थी। शुक्रवार को युवती थाने पहुंच गई। उसने बताया कि वह प्रेमी के साथ शादी कर चुकी है और उसी के साथ रहेगी।