{"_id":"688d1c908c0160f1470a86f0","slug":"a-young-man-who-went-to-his-in-laws-house-died-under-suspicious-circumstances-case-filed-against-five-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-142750-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पांच पर केस
Sat, 02 Aug 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा/फाजिलनगर। कस्बे के वार्ड संख्या छह में अपने ससुराल आए युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गया। मृतक के परिजनों ने ससुरालियों पर खाने में जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपा है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पटहेरवा थाना क्षेत्र के जोगिया सुमाली पट्टी निवासी राजू यादव (28) वर्ष का शादी लगभग सात वर्ष पूर्व फाजिलनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी लालबचन यादव की पुत्री रामवती से हुई थी। बृहस्पतिवार की रात राजू अपने ससुराल अपने बच्चे के जन्म दिन की पार्टी में शामिल होने आया था। खाना खाने के कुछ देर बाद उसकी अचानक तबीयत खराब होने पर ससुराल के लोग उसे सीएचसी फाजिलनगर ले गए जहां डाक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता की तहरीर पर पुलिस मृतक की पत्नी, सास, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या व अन्य धारा के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी की पत्नी, सास, ससुर और दो अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पिता की तहरीर पर पुलिस मृतक की पत्नी, सास, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या व अन्य धारा के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी की पत्नी, सास, ससुर और दो अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन