फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A young man who fell in a collision between two bikes was crushed by a trailer, died

Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में गिरे युवक को ट्रेलर ने रौंदा, मौत

Wed, 06 Mar 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 06 Mar 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
A young man who fell in a collision between two bikes was crushed by a trailer, died
तरयासुजान। दो बाइकों की टक्कर के बाद ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। ओवरटेक के दौरान पलटन चौराहा पर हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रेलर चालक और दूसरे बाइक सवार युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव गड़हिया चिंतामणि निवासी कादीर अंसारी (20) मंगलवार की शाम को घर से तरायासुजान पेट्रोल पंप की तरफ जा रहा था। तरयासुजान गांव के पलटन चौराहा के पास ट्रेलर का ओवरटेक करते समय सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई और ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। भागने की कोशिश कर रहे दूसरे बाइक सवार को लोगों ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया। चालक और बाइक सवार को हिरासत में लेकर थाने चली गई। इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रेलर चालक और दूसरे बाइक सवार युवकों को हिरासत में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed