फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A young man was stabbed to death and his body was thrown in a cemetery

Kushinagar News: चाकू से गोदकर युवक की हत्या, कब्रिस्तान में फेंकी लाश

Fri, 13 Jun 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 13 Jun 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
A young man was stabbed to death and his body was thrown in a cemetery
कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के पिपरही गांव में बुधवार की रात एक युवक की चाकू से गोदकर कुछ युवकों ने हत्या कर दी। इसके बाद शव को कब्रिस्तान में छिपा दिया। सड़क पर बिखरे खून देखकर गांव वालों को जानकारी हुई। देर रात रात को कब्रिस्तान में घास फूस के बीच छिपाया गया शव मिला।
विज्ञापन

मौके पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक की पत्नी ने एक महिला से अवैध संबंध होने और इसके विरोध में उसके बेटों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं युवक अपनी मां के साथ घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस आरोपियोंं की तलाश में दबिश दे रही है। महिला समेत पांच पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पिपरही गांव निवासी सत्तार अली (40) बुधवार की रात करीब 10 बजे गांव के बगल में कब्रिस्तान के तरफ मोबाइल पर बात करते हुए गया था। उसी समय कुछ युवकों ने धारदार हथियार से उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दिया। युवकों ने उसका गला रेता था। गांव के मदरसा इस्लामिया गरीब नवाज के सड़क के रास्ते शव को घसीटते हुए कब्रिस्तान में ले जाकर छिपा दिया। सड़क पर रात को खून बिखरा देख लोगों ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। इस दौरान सत्तार अली का चप्पल दिखाई दिया तो संदेह और घरवालों का गहरा गया। सत्तार के पिता इसहाक अली वहीं बेसुध होकर गिर पड़े। खून के छींटे के सहारे लोग कब्रिस्तान की ओर गए तो खून से सना हुआ शव घास फूस में दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी मृतक के चाचा के लड़के अफ्सर अली ने इस घटना की सूचना डॉयल 112 पर दिया। मौके पर आई पुलिस ने थानाध्यक्ष को सूचना देने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। आरोप के आधार पर पुलिस उन युवकों के घर गई तो मां के साथ तीनों बेटे नहीं मिले और घर पर ताला बंद है। सत्तार की पत्नी तजरून निशा का आरोप है कि सत्तार का एक महिला से अवैध संबंध था।

इसके कारण उसी के परिवार के लोग मेरे पति की चाकू से गला काट कर हत्या कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। मौके पर सीओ कसया कुंदन सिंह मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद एएसपी निवेश कटियार पहुंचे और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लिया। एएसपी निवेश कटियार ने बताया कि आरोप के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। जिन लोगों पर आरोप लगा है। वे घर से फरार हैं। जांच में प्रथम दृष्टया अवैध संबंध में हत्या का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed