{"_id":"68263a428950e522410a2029","slug":"a-young-man-was-beaten-and-injured-due-to-old-enmity-case-registered-against-four-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-137468-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुरानी रंजिश में युवक को मारपीट कर घायल किया, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुरानी रंजिश में युवक को मारपीट कर घायल किया, चार पर केस
Fri, 16 May 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 16 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव सिहुलिया के टोला रामनगर निवासी एक एक व्यक्ति ने अपने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मारपीट कर लड़के को चोटिल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव सिहुलिया के टोला रामनगर निवासी रामप्रवेश पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर गांव के कुलदीप यादव मंगलवार को रात करीब आठ बजे उनके लड़के आयुष पांडेय को फोन करके गांव के सिवान में बुलाया। जैसे ही उनका लड़का झगरवा टोले के समीप पहुंचा वहां मौजूद गांव के विकास दूबे, निखिल दूबे, कुलदीप यादव व मनोज चौरसिया आयुष को मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ खतरनाक हथियार से मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज कर लिया है।